धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips : पूजा घर में रख लें बस ये चीज़ ,आर्थिक तंगी मिलेगी मुक्ति

Tara Tandi
29 March 2024 7:24 AM GMT
Vastu Tips : पूजा घर में रख लें बस ये चीज़ ,आर्थिक तंगी मिलेगी मुक्ति
x
ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें कई तरह के नियम बताए गए हैं जिनका पालन लाभकारी माना जाता है अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप वास्तु अनुसार घर के पूजन स्थल पर कुछ चीजों को जरूर रखें। माना जाता है कि इन चीजों को पूजा घर में रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है और धन लाभ के योग बनने लगते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
पूजा घर में रखें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र के अनुसार पूजा घर में चांदी या फिर पीतल के बर्तन में गंगाजल रखना शुभ माना जाता है ऐसा करने से घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और पेशानियां दूर हो जाती है वही घर की सुख समृद्धि के लिए आप पूजा स्थल पर शंख जरूर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
पूजन स्थल पर मोरपंख रखना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद परिवार पर सदा बना रहता है। इसके अलावा अगर आप कर्ज के बोझ तले दबे हुए है और इससे राहत पाना चाहते हैं तो आप अपने घर के पूजा स्थल पर श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी को जरूर रखें।
ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। मंदिर में देवी देवताओं की मुस्कुराती हुई प्रतिमा या तस्वीर रखना भी शुभ माना जाता है ऐसा करने से सकारात्मकता का संचार होता है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो जाता है।
Next Story