- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips: घर में...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 5 चीज, होती है आर्थिक उन्नति
Sanjna Verma
26 July 2024 11:18 PM IST

x
Vastu Tips वास्तु टिप्स: अक्सर आपने देखा होगा कि व्यक्ति लाख कोशिशों के बावजूद भी धन की बचत नहीं कर पाता है। खर्चों पर काबू करना मुश्किल हो जाता है। वास्तु शास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से Economic परेशानियां दूर की जा सकती है। जानें धन लाभ के लिए वास्तु टिप्स-
1. छोटा नारियल- लघु नारियल को श्रीफल कहा जाता है। कहते हैं कि जिन घरों में श्रीफल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
2. धातु का कछुआ- अक्सर आपने लोगों के घरों में चांदी, पीतल या कांसे का कछुआ देखा होगा। कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। मान्यता है कि कछुआ रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। ध्यान रहे कि कछुआ हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
3. पिरामिड- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता व बरकत होती है। कहते हैं कि जिन घरों में क्रिस्टल का पिरामिड होता है वहां आय में वृद्धि के साथ करियर में तरक्की भी मिलती है। पिरामिड हमेशा ऐस जगह ही रखें जहां लोगों का समय सबसे ज्यादा बीतता हो।
4. गोमती चक्र- शास्त्रों में गोमती चक्र को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि गोमती चक्र को घर में रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। कहते हैं कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
5. कमलगट्टे की माला- आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए Kamalgatte की माला को शुभ माना गया है। मान्यता है कि कमलगट्टे की माला को रखने से धन प्राप्ति को मार्ग खुलते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
Next Story





