धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: पार्टनर संग होते रहते है अनबन तो अपनाएं ये टिप्स

Sanjna Verma
26 July 2024 12:34 PM GMT
Vastu Tips: पार्टनर संग होते रहते है अनबन तो अपनाएं ये टिप्स
x
Vastu Tips वस्तु टिप्स: वास्तु शास्त्र प्राचीन समय से चली आ रही एक भारतीय कला है। वास्तु शास्त्र का संबंध दिशाओं और उसकी ऊर्जाओं से हैं। इसकी मदद से वातावरण में उपस्थित तत्व जल, अग्नि, वायु और आकाश के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाता है। घर का सही वास्तु पारिवारिक जीवन के साथ ही साथ वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता लाने का काम करता है।
घर का वास्तु ठीक नहीं होने के कारण नेगेटिव एनर्जी पैदा होती है। जिसकी वजह से लोगों को मानसिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं घर के लिए वह खास वास्तु टिप्स जिसकी मदद से आप अपने आसपास के वातावरण को
positive
बना सकते हैं और जिसकी मदद से शादीशुदा जीवन में होनी वाली अनबन और झगड़ों को दूर किया जा सकता है।
1. शादीशुदा जीवन में सुखमय बनाएं रखने के लिए घर की उत्तर- पूर्व दिशा में नीले और बैंगनी रंग का पेंट करना चाहिए।
2. पार्टनर संग अपने संबंधों को मधुर बनाएं रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बेडरूम बनाएं।
3. बेडरूम की दीवारों पर हल्के और पेस्टल शेड रंगों का इस्तेमाल करें।
4. लोहे या किसी भी अन्य धातु से बनी बेड पर न सोएं।
5. दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर किचन बनाएं। किचन की दीवारों पर ऑरेंज रंग का पेंट करें।
6. प्रेम संबंधों में मिठास बनाएं रखने के लिए कमरे की सजावट में इस्तेमाल होने वाली चीजों को जोड़े में रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से कपल के बीच का प्रेम बढ़ता है।
7. बेडरूम की पश्चिम दिशा में कपल अपनी फोटो लगा सकते हैं।
8. बेडरूम में पेस्टल शेड के फ्लोरल डिजाइन वाले बेडशीट का प्रयोग करना चाहिए।
9. बेड के सामने भूलकर भी मिरर न लगाएं। कमरे में लगा बड़े साइज का मिरर रिश्तों में तनाव उत्पन्न करता है।
10. घर के बीचों बीच का हिस्सा खुला और हवादार होना चाहिए। यह रिश्तों के बीच आपसी संचार को बढ़ावा देता है।
11. घर में उत्तर-पूर्व दिशा की ओर पूजा घर बनाना चाहिए।
12. घर के उत्तर- पूर्व दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
Next Story