धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: व्यापार में आ रही हैं दिक्क़ते, तो अपनाएं ये उपाय

Triveni
19 April 2021 1:13 AM GMT
Vastu Tips: व्यापार में आ रही हैं दिक्क़ते, तो अपनाएं ये उपाय
x
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अपने जीवन में अपने बिजनेस को चलाने के लिए बहुत मेहनत करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है।

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति अपने जीवन में अपने बिजनेस को चलाने के लिए बहुत मेहनत करता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान रहने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि हमारे आसपास की बुरी ऊर्जा के चलते व्यापार में घाटा होने लगता है। वहीं, कई बार स्थितियां भी हमारे हाथ से बाहर हो जाती हैं। इसके लिए वास्तु में कुछ बातों की जानकारी दी गई है जिससे व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की सफलता या असफलता के लिए आसपास की ऊर्जाएं भी जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको व्यापार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप मनी प्लांट से जुड़ा उपाय कर सकते हैं। आप अपने ऑफिस में मनी प्लांट लगा लें। माना जाता है कि इससे रूके हुए धन की प्राप्ति होती है। मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में मिट्टी में लगाना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे कांच की बोतल में डालकर लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।
जब भी अपने ऑफिस में मनीप्लांट लगाएं तो उसकी नियमति देखभाल की जानी बेहद जरूरी है। इसमें प्रतिदिन पानी डालें। कुछ दिनों तक रोज सुबह इस मनीप्लांट में पानी के साथ दूध के दो चम्मच भी डालें। ऐसा करने पर आपके व्यापार में सुधार आना धीरे-धीरे शुरू हो जाएगा।
अगर आपके व्यापार से कहीं से पैसा आना है लेकिन वो फंसा हुआ है तो आप एक कोरा कागज लें और उसके ऊपर उन लोगों के नाम और पता लिखें जिनके पास आपके पैसे फंसे हुए हैं। फिर इसे मनी प्लांट की मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से आपका धन वापस आ जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story