धर्म-अध्यात्म

वास्तु टिप्स: अगर आप भी किचन में लगवाते ये चीज, तो ये बातों का जरूर रखें ध्यान

Shubhra Nandy
2 March 2021 8:16 AM IST
वास्तु टिप्स: अगर आप भी किचन में लगवाते ये चीज, तो ये बातों का जरूर  रखें ध्यान
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किचन की अंदरूनी व्यवस्था के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किचन की अंदरूनी व्यवस्था के बारे में। किचन की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ चीजें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। किचन में सिंक, पानी का नल, पानी रखने का स्थान, ये सब चीजें किचन की उत्तर दिशा से उत्तर-पूर्व में होनी चाहिए।

ये बात वास्तु शास्त्र के उन नियमों में है जो स्वतंत्र मकान पर भी लागू होते हैं और बंद मकान पर भी। गौर करिए कि चाहें आप स्वतंत्र मकान में रहते हों या फ्लैट में, और आपके घर में रसोई- घर के किसी भी कोने में हो, पानी, नल, सिंक, वाटर कंटेनर उत्तर से लेकर पूर्व के बीच में ही होंगे। इस नियम में कभी भी किसी दशा में कोई बदलाव नहीं हो सकता है और न ही शिथिलता बदली जा सकती है।


Next Story