धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर में खुशहाली लगाएगा हरे रंग के पत्थर

Ritisha Jaiswal
25 Feb 2021 1:37 PM GMT
Vastu Tips: घर में खुशहाली लगाएगा हरे रंग के पत्थर
x
वास्तु शास्त्र में आज जानिए पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में फर्श के रंग के बारे में। वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा का बहुत महत्व है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज जानिए पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में फर्श के रंग के बारे में। वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा का बहुत महत्व है। यदि इस दिशा में वास्तु शास्त्र का सही ख्याल रखा जाये तो घर के सदस्यों पर और खासकर कि घर के मुखिया पर इसका अच्छा असर होता है।इन्द्र देव के साथ सूर्य देव की कृपा भी आप पर बनी रहती है, क्योंकि पूर्व दिशा सूर्य देव को समर्पित दिशा है। इन दोनों दिशाओं के ठीक होने पर समाज में मान-सम्मान बना रहता है और घर में खुशहाली आती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में फर्श के लिये गहरे हरे रंग के पत्थर का चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की बात करें तो यह दिशा स्वयं सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी की मानी जाती है। इस दिशा में बैंगनी रंग के फर्श का होना शुभ माना जाता है।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story