धर्म-अध्यात्म

जाने पढ़ाई के लिए वास्तु टिप्स

Apurva Srivastav
16 March 2023 4:21 PM GMT
जाने पढ़ाई के लिए वास्तु टिप्स
x
बच्चों की पढाई (Children’s Education) की चिंता हमेशा पेरेंट्स (Parents) को सताती रहती है।
बच्चों की पढाई (Children’s Education) की चिंता हमेशा पेरेंट्स (Parents) को सताती रहती है। कई बार बच्चे पढ़ाई से जी चुराने लगते हैं। या यूं कहें की पढ़ाई में उनका मन ही नहीं लगता। ऐसे में परीक्षा में उनके नंबर कम आते हैं। दरअसल वास्तु में बच्चों की पढ़ाई और स्टडी रूम के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। जिन्हे फॉलो करने से आपके बच्चों का पढ़ाई में मन भी लगेगा, और नंबर भी अच्छे आएंगे। आइये जानते हैं उन खास नियमों के बारे में।
स्टडी रूम में खाना न खाएं (Vastu Tips for Study)
वास्तु (Vastu) के मुताबिक स्टडी रूम में कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। और न ही जूठे बर्तन स्टडी रूम में रखने चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई में मन नहीं लगता। माना जाता है की यदि स्टडी रूम में जूठे बर्तन रखें हो तो बच्चे का ध्यान भंग होता है।
इस दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करें
वास्तु (Vastu) के अनुसार बच्चों को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करनी चाहिए। यदि इस दिशा में पढ़ाई करना संभव न हो तो पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करें। लेकिन कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके पढ़ाई करने को अशुभ माना जाता है।
अनावश्यक चीजें स्टडी टेबल पर न रखें
जब आप पढ़ाई करें तो इस बात का ध्यान रखें की टेबल पर अनावश्यक चीजें टेबल के ऊपर न रखें। यदि रखी हुई है तो उसे तुरंत हटा दें। वरना इससे आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता।
ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करें
वास्तु के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करना बेहद शुभ माना जाता है। जो लोग सुबह 4:30 बजे से सुबह 10 बजे तक पढ़ाई करते हैं उन लोगों का पढ़ाई करना लाभदायक होता है। इसके अलावा जो लोग देर रात तक पढ़ाई करते हैं उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
स्टडी रूम में मां सरस्वती और गणेश की फोटो लगाएं
वास्तु के (Vastu)अनुसार स्टडी रूम में मां सरस्वती और गणेश की फोटो लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे पढ़ाई में अच्छे से मन लगता है और जल्दी से याद भी होता है।
Next Story