धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: फॉलो करे ये रसोई से जुड़े वास्तु नियम, गृह कलेश रखेंगे दूर

Sanjna Verma
13 July 2024 11:00 PM IST
Vastu Tips: फॉलो करे ये रसोई से जुड़े वास्तु नियम, गृह कलेश रखेंगे दूर
x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है। घर में सुख-समृद्ध बनाए रखने के लिएहर चीज वास्तु के हिसाब से होना चाहिए। एसे में आज हम आपको रसोई से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे जो आपका जीवन खुशहाल बना देंगे। चलिए अब जानते यहीं उनके बारे में -
इस दिशा में बनवाएं किचन-
वास्तु के अनुसार, घर में रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना बेहद जरूरी है।इस दिशा के अलावा आप अपने किचन को उत्तर पश्चिम या पूर्व मध्य दिशा में भी बनवा सकते हैं।
इस दिशा में बनवाएं स्लैब-
इसके अलावा रसोई का सामान रखने के लिए स्लैब, अलमारी आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना ठीक माना जाता है। साथ ही रसोई घर की खिड़कियों को बड़ा बनाना चाहिए।
इस दिशा में रखे चूल्हा-
रसोई घर में चूल्हा आग्नेय कोण में रखना चाहिए और खाना पकाने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना भी आवश्यक है, इससे धन की वृद्धि तथा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। भोजन पकाते समय गृहणी ध्यान रखे कि कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन नहीं बनाए अन्यथा सेहत खराब रहेगी।
पानी का स्रोत-
पीने का पानी उत्तर पूर्व दिशा में ही रखें। साथ ही वॉश वेसिंग भी इसी दिशा में बनवाएं, भूवकर भी आग्नेय कोण में पानी का स्रोत ना रखे।
बिजली के उपकरण-
बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें।
Next Story