धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: प्रतिदिन करें ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां रहेंगी कोसो दूर

Subhi
14 Feb 2021 2:01 AM GMT
Vastu Tips: प्रतिदिन करें ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां रहेंगी कोसो दूर
x
हर स्थान पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा वास माना जाता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति की सुख-समृद्धि और उन्नति की प्रतीक होती है।

हर स्थान पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा वास माना जाता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति की सुख-समृद्धि और उन्नति की प्रतीक होती है। वहीं, नकारात्मकता ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में कलह, आर्थिक समस्याओं की कारण होती है। वास्तु के अनुसार, कई ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। इन उपायों को हर दिन किया जा सकता है। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय:
1. वास्तु के अनुसार, अगर घर गंदा और अव्यवस्थित है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा होता है। ऐसे में हर रोज सुबह उठकर घर को अच्छे सा साफ करना चाहिए। साथ ही घर को व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के आस-पास की जगहों को हर दिन साफ करना चाहिए। पोंछा लगाते समय पानी में नमक डालें और उसके बाद ही पोंछा लगाएं। इससे नकारात्मकता दूर रहती है।
2. घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करें। घर में सुगंधित धूप भी जलाएं। अगर आप चंदन की धूप जलाते हैं तो उत्तम होता है। चंदन की धूप जलाना उत्तम माना जाता है। जब भी घर में धूप जलाएं तो घर के हर कोने में दिखाएं। इससे घर में सकारात्मकता रहती है।
3. घर के एकांत स्थान और कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
4. सुबह जब आप उठ जाएं तो घर की खिड़की दरवाजे खोल दें। अगर घर के पूर्व दिशा में खिड़की हो तो उसे खोलकर ही रखें। इससे घर में सूर्य का प्रकाश और ताजी हवा का संचार भी होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।


Next Story