धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये चार पौधे

Sanjna Verma
17 July 2024 9:27 AM GMT
Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये चार पौधे
x
Vastu Tips: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें पेड़-पौधों से बहुत प्यार होता है। अक्सर लोग सजावट के लिए अपने घरों में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं, पर्यावरण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। Vaastu Shaastra में भी हरे-भरे पेड़-पौधों को शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो बेहद खूबसूरत होते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माने जाते हैं। ये पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं इसलिए भूलकर भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए...
कैक्टस
Cactus देखने में बहुत सुंदर लगते हैं, लेकिन वास्तु में इन पौधों को शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और परिवार में कलह बढ़ाते हैं।
मेहंदी
दरअसल, मेहंदी का पौधा शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग ज्यादातर शुभ कार्यों में किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में मेहंदी का पौधा होना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और जिस घर में यह पौधा होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है।
बोनसाई
घर में बोनसाई पौधा रखना सही नहीं माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इस पौधे को घर के अंदर बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए।
सूखे हुए पौधे
अगर घर में कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। यह घर में किसी negative ऊर्जा की मौजूदगी का भी संकेत देता है। इसलिए ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से हटा देना चाहिए।
Next Story