- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips: रसोई में...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips: रसोई में इन बर्तनों को न रखें उल्टा, लक्ष्मी माँ होंगी नाराज़
Tara Tandi
11 Feb 2025 12:56 PM GMT
![Vastu Tips: रसोई में इन बर्तनों को न रखें उल्टा, लक्ष्मी माँ होंगी नाराज़ Vastu Tips: रसोई में इन बर्तनों को न रखें उल्टा, लक्ष्मी माँ होंगी नाराज़](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/11/4378892-1.webp)
x
Vastu Tips ज्योतिष न्यूज़ : वास्तुशास्त्र में हर एक चीज़ को लेकर नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन इनकी अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है। वास्तु की मानें तो रसोईघर में कुछ बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।
मान्यता है कि इन बर्तनों को उल्टा करके रखने से दोष लगता है और अशुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि रसोई घर में किन बर्तनों को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
किचन में उल्टा न रखें ये बर्तन—
वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर में कभी भी तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य बढ़ता है और धन की कमी भी बनी रहती है। वास्तु की मानें तो जिस घर में रोजाना तवा उल्टा रखा जाता है वहां गरीबी हमेशा बनी रहती है। वास्तुशास्त्र की मानें तो किचन में कभी भी कढ़ाई उल्टी करके नहीं रखना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पतेली को कभी भी रसोई में उल्टा करके नहीं रखना चाहिए माना जाता है कि इसे उल्टा करके रखने से नकारात्मकता बढ़ती है और वास्तुदोष का कारण भी बनती है। ऐसे में इसे भूलकर भी उल्टा करके न रखें।
TagsVastu Tips रसोई बर्तनोंरखें उल्टालक्ष्मी माँ नाराज़Vastu Tips: Keep kitchen utensils upside downGoddess Lakshmi will get angry.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story