धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: किचन में न रखे ये चीजें, होगी परेशानी

Ritisha Jaiswal
4 Oct 2022 5:40 PM IST
Vastu Tips: किचन में न रखे ये चीजें,  होगी परेशानी
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर कोने का बहुत ही महत्व होता है। किचन को भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसलिए समय-समय पर किचन की सफाई करना भी बहुत ही जरुरी माना जाता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर कोने का बहुत ही महत्व होता है। किचन को भी घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसलिए समय-समय पर किचन की सफाई करना भी बहुत ही जरुरी माना जाता है। इसलिए वास्तु के अनुसार, किचन में कुछ चीजों को रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यह चीजें आपके जीवन में कष्ट ला सकती हैं। तो चलिए बताते हैं कि कुछ ऐसी चीजें जिन्हें किचन में नहीं रखना चाहिए....

न रखें टूटे-फूटे बर्तन
किचन में कभी भी टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। यह आपके घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं। इससे घर के लोगों की तरक्की में भी असर पड़ता है।
झाड़ू
किचन में झाड़ू भी कभी नहीं रखना चाहिए, झाड़ू में गंदगी होती है इसलिए इसे किचन में रखने से गंदगी बढ़ सकती है। किचन में घर के सदस्यों के लिए खाना भी बनता है। इसलिए किचन में झाड़ू रखने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए। शीशा रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और घर में कलह-कलेश का माहौल भी बन सकता है।
एल्युमिनियम के बर्तन
घर में एलुमिनियम के बर्तन भी कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस धातु के बर्तन होने से चर्म और कई रोगों की समस्या बढ़ जाती है।
कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवाई
किचन में कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवाई भी कभी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है। इन चीजों के साथ में रखी हुई कोई भी खाने वाली वस्तु विषैले पदार्थों के साथ मिलकर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी कर सकते हैं।


Next Story