धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips : घर के बाथरूम में भूलकर भी न रखें यह चीजें, हो जायेंगे कंगाल

Tara Tandi
7 July 2024 1:57 PM GMT
Vastu Tips : घर के बाथरूम में भूलकर भी न रखें यह चीजें, हो जायेंगे कंगाल
x
Vastu Tips वास्तु टिप्स : लोग अपने घर और दफ्तर वास्तु नियमों में ध्यान में रखकर ही बनवाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का असर व्यक्ति के जीवन पर जरूर पड़ता है। घर के बाथरूम के लिए भी वास्तु के कुछ खास नियम बनाए गए हैं। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में रखी कुछ चीजें घर में कंगाली लाती हैं। जानते हैं इनके बारे में।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बने बाथरूम में कभी भी टूटी चप्पल नही रखनी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में टूटी चप्पल रखने से आपको धन संबंधि नुकसान होने की संभावना रहती है।
टूटा शीशा
लोग अक्सर बाथरूम में दीवार पर शीशा लगवाते हैं। कई बार वह शीशा टूट जाता है या उसमें क्रैक आ जाता है। ऐसे में उस शीशे को तुरंत बाथरूम से हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में भूलकर भी टूटा हुआ शीशा नहीं लगाना चाहिए। टूटा शीशा घर में वास्तु दोष लाता है और इससे पैसों की तंगी का सामना करना पड सकता है।
खाली बाल्टी
सभी लोगों के बाथरूम में बाल्टी जरूर मिलेगी। हालांकि कुछ लोग नहाने और कपड़े धोने के बाद खाली बाल्टी को वहीं रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार बाथरूम में रखी खाली बाल्टी घर में दुर्भाग्य का कारण बनती है। इसलिए बाथरूम में हमेशा भरी बाल्टी रखनी चाहिए।
कई बार घर के बाथरूम में लगे न
ल से पानी टपकता रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नल से टपकता हुआ पानी घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। अगर बाथरूम के नल में दिक्कत है तो उसे तुरंत ही सही करा लें।
गीले कपड़े
कई बार लोग नहाने के बाद गीले कपड़ों को बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। बाथरूम में अगर भीगे कपड़े हों तो उन्हें धोकर तुरंत बाहर सूखने के लिए डाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी गीले कपड़े नहीं छोड़ने चाहिए क्योंकि इनसे दोष लगता है।
पौधे
कई बार लोग बाथरूम की सुंदरता बढ़ाने के लिए वहां पर छोटे और आकर्षक पौधे लगा देते हैं। हालांकि ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में पौधे नहीं रखने चाहिए। बाथरूम में रखे पौधे जल्दी खराब होते हैं और इनसे घर में वास्तु दोष बढ़ता है।
Next Story