धर्म-अध्यात्म

Vastu Tips: इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें मोरपंख

Sanjna Verma
12 July 2024 12:16 PM GMT
Vastu Tips: इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें मोरपंख
x
Vastu Tips: मोरपंख को घर पर रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस घर में मोरपंख होता है, वहां पर Sri Krishna की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा भी मोरपंख घर में रखने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख घर में रखने से आपका भाग्य मजबूत होता है और घर में सकारात्मकता का वास होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोर पंख का शुभ प्रभाव आपके जीवन पर तभी पड़ेगा, जब आप इसे सही दिशा में रखेंगे। आइए, जानते हैं
मोर पंख
लो किन दिशाओं और किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए।
​उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें मोर पंख​
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप उत्तर पूर्व दिशा में मोर पंख रखते हैं, तो इससे आपके घर में नकारात्मकता का वास हो सकता है। मोर पंख को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से आपको आर्थिक हानि होती है और आपका खर्च बढ़ता जाता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से बचें। आप उत्तर दिशा में मोर पंख रख सकते हैं।
​मोर पंख को पर्स में न रखें​
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से आपको धन लाभ होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है लेकिन याद रखें कि मोर पंख को कभी भी अपने पर्स में न रखें, इससे आपको धन हानि होती है। आपके खर्चें बढ़ने लगते है या फिर आपके पैसे भी खो सकते हैं। जिस तरह पंखों को आजादी से जोड़कर देखा जाता है, उसी तरह वास्तु शास्त्र में भी मोर पंख को बंद करके न रखें।
​मोर पंख को तिजोरी या लॉकर के अंदर न रखें​
आप अगर घर का कीमती सामान, गहने और पैसे तिजोरी या लॉकर में रखते हैं, तो आपको इनके अंदर मोर पंख रखने से बचना चाहिए। मोर पंख को तिजोरी के अंदर रखने से आपको धन हानि होती है। साथ ही कुछ ऐसे अशुभ योग बनने लगते हैं, जिससे कि आपका खर्च बढ़ता चला जाता है और आप पर कर्ज भी बढ़ सकता है, इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको मोर पंख को तिजोरी या लॉकर के अंदर नहीं रखना चाहिए।​
​मोर पंख को रसोई घर में न रखें​
मोर पंख को रसोई घर या किचन में रखने से आपको बचना चाहिए। मोर पंख को
Kitchen
में रखने से घर में न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा आती है बल्कि मोर पंख का अपमान भी होता है। मोर पंख अगर आप किचन में रखेंगे, तो खाने का धुआं, तेल आदि मोर पंख पर लगा सकता है जिससे कि आपके किचन में ही नहीं बल्कि घर में भी नकारात्मक ऊर्जा का वास होता जाएगा।​
​मोर पंख पूजा घर में न रखें​
आप अगर मोर पंख के शुभ परिणाम पाना चाहते हैं, तो आप कभी भी मोर पंख को पूजा घर में न रखें। इससे आपको मोर पंख के नकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे। मंदिरों में मोर पंख से बने पंखे से भगवान की हवा जरूर की जाती है लेकिन घर में ऐसा करने से बचें और पूजा घर या पूजा स्थान पर मोर पंख रखने से बचें।
Next Story