धर्म-अध्यात्म

VASTU TIPS: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये चीज, रुक जाता है धन का आगमन

Shubhra Nandy
28 Nov 2020 3:44 PM IST
VASTU TIPS: इस दिशा में भूलकर भी ना रखें ये चीज, रुक जाता है धन का आगमन
x
वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखना काफ जरूरी होता है. किसी भी घर वास्तु शास्त्र के हिसाब से ना बनाने पर घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक| वास्तु शास्त्र में कुछ बातों का ध्यान रखना काफ जरूरी होता है. किसी भी घर वास्तु शास्त्र के हिसाब से ना बनाने पर घर में कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं. वहीं अगर घर को वासितु के हिसाब से बनाया जाए तो घर में सुख और समृद्धि आती है. हर व्यक्ति जीवन में उन्नति चाहता है. ऐसे में घर किसी भी व्यक्ति के उन्नति का द्वार बन सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की कौन सी दिशा वास्तु के हिसाब से चीजें रखने के लिए अच्छी मानी जाती हैं. और कौन सी नहीं. आइए जानते हैं.

– घर की उत्तर पूर्वी दिशा कुबेर का स्थान होती है. कई लोग दिशा में स्टोर रूम बना देते हैं या फिर भारी मशीनरी एवं जूते-चप्पल या गंदी चीजें रख दी जाती हैं. ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा में ऐसी कोई भी वस्तु रखने से बचना चाहिए.

वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्वी दिशा में कुबेर की चौकी रखना शुभ माना गया है. इस दिशा में तिजोरी भी रखी जा सकती है. इसके अलावा धन के आगमन के लिए इस दिशा को खाली रखना चाहिए

– वास्तु के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिशा में कई बार बिल्डिंग की बड़ी परछाई पड़ना भी एक मुश्किल का कारण बन जाता है. इसलिए उत्तर पूर्वी दिशा को जितना स्वच्छ रखा जाए उतना बेहतर होता है.

– वास्तु के नियम के अनुसार उत्तर पूर्वी दिशा में पूजा घर बनाना चाहिए. उत्तर पूर्वी दिशा में कई लोग सीढ़ियां बनवा देते हैं. जबकि इससे घर में दोष होता है.

Next Story