धर्म-अध्यात्म

Vastu Shastra: पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है यह पौधा, घर पर जरूर लगाए

Sanjna Verma
19 July 2024 10:22 AM GMT
Vastu Shastra: पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है यह पौधा, घर पर जरूर लगाए
x
Vastu Shastra: पेड़ पौधे घर में महक के साथ साथ वातावरण को भी शुद्ध बनाते हैं। रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से व्यक्ति के करियर में तरक्की, सुख समृद्धि और सफलता मिलती है। इन्हीं सुगंधित फूलों वाले पेड़ में से एक है रजनीगंधा का। इन्हें घर पर लगाने से आस पास का माहौल तो सुगंधित होता है। वास्तु की दृष्टि से भी रजनीगंधा का पौधा बहुत ही प्रभावी माना जाता है। ये पौधा व्यक्ति के जीवन की कई
problems
को भी दूर करने में मददगार साबित होते हैं।तो आइए जानते हैं रजनीगंधा का पौधा लगाने की सही दिशा और इसके फायदे।
– रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। इतना ही नहीं इस फूल से इत्र और तेल भी बनाया जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख समृद्धि पाने के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है।
– रजनीगंधा का पौधा वास्तु के हिसाब से पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में ये पौधा लगाने से घर में बरकत आती है और तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
– इतना ही नहीं अगर किसी पति पत्नि के रिश्ते में अनबन चल रही हो तो घर के आंगन में गमले के अंदर रजनीगंधा का पौधा लगाना चाहिए। ऐसे करने से पति पत्नि का रिश्ता मजबूत होता है साथ ही दोनों के बीच प्यार भी बढ़ता है।
– सिर्फ इतना ही नहीं वास्तु के मुताबिक रजनीगंधा का पौधा लगाने के और भी कई फायदे हैं। घर में इसे लगाने से Negativity दूर होती ही है और सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही धन संबंधित परेशानियों से भी व्यक्ति को मुक्ति मिलती है। इस पौधे की मदद से धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलते हैं।
Next Story