धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र : जानिए भोजनकक्ष में आईने के बारे में

Ritisha Jaiswal
5 Aug 2021 6:28 AM GMT
वास्तु शास्त्र :  जानिए भोजनकक्ष में आईने के बारे में
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए भोजनकक्ष में आईने के बारे में। भोजनकक्ष में आईना लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए भोजनकक्ष में आईने के बारे में। भोजनकक्ष में आईना लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है और वो भी बड़ी आकृति का। भोजनकक्ष की दीवार पर लगे बड़े-बड़े आईने ऊर्जा के अद्भुत स्त्रोत होते हैं। यह भाग्य के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है।अगर भोजनकक्ष में ठीक डाइनिंग टेबल के सामने बड़ा-सा आईना लगा हो तो उसमें खाने के दौरान देखने पर खाने के दोगुने होने का आभास होता है. जिससे भूख तो अधिक लगती ही है साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनमें खुशी का संचार बढ़ता है।अगर आपका किचन पश्चिम मुखी है तो आप पीछे की तरफ, यानी पूर्व दिशा की दिवार पर एक गोल शीशा लगाएं. इससे आपके किचन में जो भी वास्तु दोष है वो दूर हो जायेगा।




Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story