- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र : आज...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र : आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए फर्नीचर के बारे में
Ritisha Jaiswal
3 Dec 2021 11:04 AM IST

x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए फर्नीचर के बारे में।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए फर्नीचर के बारे में। घर की सुंदरता बढ़ाने में फर्नीचर का खास योगदान होता है और इसके लिये आप काफी पैसा भी खर्च करते हैं। लेकिन कई बार महंगा और डिजाइनर फर्नीचर भी हमारे घर में वास्तुदोष का कारण बन जाता है।जानिए किस दिन फर्नीचर खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा या किस दिन आपको फर्नीचर के लिये लकड़ी खरीदनी चाहिए और किस दिन इसे खरीदना आपके लिये अशुभ रहेगा।
मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें। इन दिनों को छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।
Next Story





