धर्म-अध्यात्म

वास्तुशास्त्र: पेड़ पौधे लगते समय रखें इन बातों का ख्याल

Tara Tandi
21 Dec 2021 5:32 AM GMT
वास्तुशास्त्र: पेड़ पौधे लगते समय रखें इन बातों का ख्याल
x
वैसे तो पेड़-पौधे लगाना हमारे वातावरण के लिए अच्छा होता है लेकिन ये पौधे वास्तुशास्त्र में भी बहुत महत्व रखते है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैसे तो पेड़-पौधे लगाना हमारे वातावरण के लिए अच्छा होता है लेकिन ये पौधे वास्तुशास्त्र में भी बहुत महत्व रखते है। अगर इन पौधों को वास्तुशास्त्र के मुताबिक नहीं लगाते है तो इन पौधों का बुरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए हमें इन बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।

पौधे लगते समय रखें इन बातों का ख्याल:
यदि आप घर कि सजावट के लिए नकली फूल जैसे गुलाब आदि को लगा रहे तो ठीक है लेकिन आप नकली पौधों को न लगाए क्योकि इनसे आपके घरो में कुछ भी लाभ नहीं होगा।
यदि आप घर के आँगन में बांस का पौधा लगाते है तो यह शुभ माना जाता है इस पौधे से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है तथा यश कि प्राप्त होती है।
घरो में सुगन्धित पौधे बहुत लाभदायक सिद्ध होते है सुगन्धित पौधे से घरो में खुशियाँ बनी रहती है और घर के सदस्यों का मन हमेशा खुशनुमा बना रहता है।
अगर आपके घरो में या ऑफिस में गुलदस्ते रखे हों तो यह शुभ होता है लेकिन गुलदस्तो में कभी भी मुरझाये हुए बासी फूल नहीं रखने चाहिए इससे नेगेटिव ऊर्जा आपके घर या ऑफिस में स्थान बना लेती है।
घरो में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए और न ही वह पौधा लगाना चाहिए जिन पौधों में सफेद दूध निकलता हो यह पौधे अशुभ का कारण बनते है।
घरो में मनीप्लांट लगाना शुभ माना जाता है जिस घर में मनीप्लांट होता है उस घर में कभी भी पति पत्नी के बीच अनबन नहीं होती तथा दोनों के बीच माधुर्यता बनी रहती है।


Next Story