धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: फर्श बनवाते समय इन बातों को रखें ध्यान

Tara Tandi
26 Dec 2021 3:40 AM GMT
वास्तु शास्त्र: फर्श बनवाते समय इन बातों को रखें ध्यान
x
वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर का निर्माण करवाना उचित माना जाता है। घरो के फर्श से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है घरो के दिशा के अनुसार फर्श का चुनाव करना चाहिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर का निर्माण करवाना उचित माना जाता है। घरो के फर्श से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है घरो के दिशा के अनुसार फर्श का चुनाव करना चाहिए। अगर वास्तुदोष सही होगा तभी घरो में खुशिया रहेंगी धन दौलत शोहरत बनी रहेगी घर के सदस्यों का मानसिक संतुलन अच्छा बना रहेगा।

फर्श बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान:
घर की दिशा पूर्व की और हो तो घर के मुखिया के ऊपर देवराज इन्द्र की कृपा बनी रहती है। इसलिए पूर्व दिशा वाले घरो में फर्श गहरे हरे रंग के होने चाहिए।
पश्चिम दिशा में माँ लक्ष्मी का वास होता है। इस दिशा मे होने वाले घर को हमेशा साफ़ सुथरा बनाए रखे पश्चिम दिशा वाले घरो में सफेद रंग के फर्श हो, तो ये सबसे उत्तम माना गया है।
आपका घर उत्तर दिशा में हो तो यह सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिशा शास्त्र के अनुसार धन कुबेर का स्थान माना जाता है। इसलिए उत्तर दिशा में गहरे काले रंग का पत्थर फर्श पर लगवाना चाहिए।दक्षिण दिशा शास्त्र अनुसार यह दिशा नरक मानी जाती है। इस दिशा में मृत्यु के देवता यम का वास होता है। इसी कारण इस दिशा में अग्नि के रंग के जैसे आकर्षक रंग का फर्श लगाना सही माना जाता है।


Next Story