धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र : सुबह उठते ही मुख्य द्वार पर रोजाना करें ये काम, नेगेटिविटी होगी दूर

Ritisha Jaiswal
22 Jun 2022 6:45 AM GMT
वास्तु शास्त्र : सुबह उठते ही मुख्य द्वार पर रोजाना करें ये काम, नेगेटिविटी होगी दूर
x
वास्तु के अनुसार घर का प्रवेश द्वार बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसी से नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश करती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु के अनुसार घर का प्रवेश द्वार बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसी से नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा अंदर प्रवेश करती है। इसलिए जरूरी है कि मुख्य द्वार को वास्तु दोष से मुक्त रखें। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें मुख्य द्वार में करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनीं रहती हैं, जिससे आपके घर में संपन्नता और समृद्धि बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार अधिकतर लोग घर के मुख्यद्वार में तोरण लगाते हैं जो आम, पीपल या फिर अशोक के पत्तों का बनता है। इसी तरह कई काम है जो सुबह उठकर मुख्य द्वार में करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनती रहती है
सुबह-सुबह धोएं मुख्य द्वार की देहरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर भगवान को नमन करके सबसे पहले मुख्य द्वार की देहरी को पानी से धोना चाहिए। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी हल्दी डाल सकते हैं। इससे आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।
स्वास्तिक का चिन्ह बनाए
स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार में स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए इससे घर में रहने वाले सदस्य रोगमुक्त रहते हैं, साथ ही सौभाग्य की वृद्धि होती है।
बनाएं रंगोली
अगर आपके पास सुबह समय हैं तो मुख्यद्वार के दोनों ओर आटा से रंगोली बना सकते हैं। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
मुख्य द्वार में लगाएं ये चिन्ह
घर के प्रवेश द्वार पर ओम, श्री गणेश, मां लक्ष्‍मी के चरण चिन्ह और शुभ लाभ का प्रतीक चिन्हों को लगाना चाहिए। इससे घर में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जब सुबह मुख्य द्वार खोलें तो उससे पहले इन प्रतीक चिन्हों को प्रमाण करें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story