धर्म-अध्यात्म

Vastu Shastra: घर पर करे ये उपाय मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

Sanjna Verma
28 July 2024 6:21 PM GMT
Vastu Shastra: घर पर करे ये उपाय मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
x
Vastu Shastra वास्तु शास्त्र: कई बार भूलवश या अनजाने में हम कुछ ऐसा कर देते हैं जो वास्तु दोष का कारण बनता है। इस समय हर कोई शांति व खुशहाली से जीवन बिताना चाहता है लेकिन वास्तु दोष के कारण व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष होने पर घर पर नकारात्मक ऊर्जा आती है। यहां तक कि व्यक्ति को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ जाता है। जानें कुछ आसान वास्तु टिप्स जिनसे वास्तु दोष दूर होता है और घर में आर्थिक समृद्धि आती है।
1. हमारे शरीर की स्वास्थ्य समस्या का वास्तु से संबंध होता है। जैसे, माइग्रेन का संबंध हमारे घर की उत्तर पूर्व दिशा से होता है। अगर इस दिशा में कोई भी भारी निर्माण हो, सीढ़ियां हों, स्टोर हो, टॉयलेट हो, रसोई हो तो ऐसी समस्या होने की संभावना बनती है। ये सारी चीजें यहां से हटा दें तथा निम्न उपाय करें। यहां पर एक बड़ा फिटकरी का टुकड़ा रखें। एक तांबे, पीतल या चांदी के कलश में पानी भरकर रखें। गंगा जल रखें। तुलसी का पौधा लगाएं। जगह को साफ व हल्का रखें।
2. कभी भी एक लाइन में तीन दरवाजे नहीं होने चाहिए। ऐसा होने से एनर्जी रुक नहीं पाती है तथा कमाने के बाद भी बरकत नहीं होती। पैसा आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बन जाते हैं।
3. मेन गेट दरवाजे पर एक विंड चाइम लगा दें। दरवाजे पर तीन क्रिस्टल बॉल इस प्रकार लगाएं कि दो Corner में तथा एक बीच में लगाएं। संभव हो तो मेनगेट का दरवाजा बंद ही रखें, किसी के आने पर ही खोलें।
4. घर के मंदिर को हमेशा साफ रखें वरना वहां देवताओं का वास नहीं होता। घर के पंखों को साफ करके रखें वरना स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
5. घर के शीशे एवं खिड़कियों को सदैव साफ करके रखें वरना यह धन की समस्या उत्पन्न कर सकता है। अगर दीवार घड़ी गंदी हो गई है या उस पर जाले लग रहे हों तो उसे साफ कर दें। यह नकारात्मक चीजों को आकर्षित करता है।
Next Story