धर्म-अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, नहीं तो घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी

Tara Tandi
5 Jan 2022 6:11 AM GMT
वास्तु शास्त्र: भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, नहीं तो घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी
x
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर, ऑफिस, कारोबार या कार्यालय सभी जगहों पर वास्तु का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर जीवन में अस्थिरता आ जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर, ऑफिस, कारोबार या कार्यालय सभी जगहों पर वास्तु का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने पर जीवन में अस्थिरता आ जाती है। कई मौके पर आपने देखा होगा कि कठिन मेहनत के बावजूद कुछ लोगों को सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिषों की मानें तो वास्तु दोष के चलते कभी-कभी लोग असफल हो जाते हैं। इसके लिए वास्तु शास्त्र का अवश्य अनुसरण करें। कई बार जाने-अनजाने में आप घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे पेड़ पौधे बालकनी या घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। इनमें कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर पर न लगाएं। वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर पर लगाने की मनाही है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

-वास्तु जानकारों की मानें तो भले ही खजूर सेहत के लिए लाभदायक होता है, लेकिन घर पर खजूर पेड़ लगाना आर्थिक दृश्य से लाभप्रद नहीं है। इसके लिए घर पर खजूर के पेड़ बिल्कुल न लगाएं। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।
-वास्तु शास्त्र में अर्टिफिकल बांस के पेड़ को ऑफिस में लगाने की अनुमति है। हालांकि, घर पर बांस के पेड़ लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर पर आर्थिक विपत्ति आती है। वहीं, घर के सदस्य कर्ज में डूबे रहते हैं।
-आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नागफनी के पौधे घर पर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर पर कांटेदार पौधे लगाने की मनाही है। अतः घर पर नागफनी के पौधे बिल्कुल न लगाएं। इससे घर में कलह की स्थिति बनी रहती है।
-वास्तु शास्त्रों की मानें तो घर पर बेर का पेड़ लगाना भी शुभ नहीं है। इस बारे में जानकारों का कहना है कि कांटेदार पौधे या पेड़ घर पर बिल्कुल न लगाएं। इससे घर की सुख और शांति भंग होती है। घर में झगड़े और विवाद होते रहते हैं।


Next Story