धर्म-अध्यात्म

Vastu Shastra: घर में भूलकर भी न रखे ये चीजें, कर देगा कंगाल

Sanjna Verma
25 July 2024 1:13 PM GMT
Vastu Shastra: घर में भूलकर भी न रखे ये चीजें, कर देगा कंगाल
x
Vastu Shastra वास्तु शास्त्र: घर का वास्तु ठीक न हो तो जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे न केवल आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बढ़ती आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने लगती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रखी हर चीज में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है। इन ऊर्जाओं का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं, घर में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए परिवार की सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए घर में भूलकर भी ये चीजें नहीं रखनी चाहिए।
घर में क्या न रखें?
1- घर के मंदिर में कभी भी देवी देवताओं की खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। मंदिर में देवी देवताओं की फटी हुई तस्वीर रखना शुभ नहीं माना जाता है।
2- लक्ष्मी माता का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो फटे पुराने कपड़े पहनने से बचें। आर्थिक दिक्कतों को दूर करना चाहते हैं तो पुराने जूते चप्पल भी घर में इकट्ठा करके न रखें।
3- खराब, पुराने या बिना चाभी के ताले रखने से व्यक्ति के भाग्य पर भी ताला लग जाता है।
4- कभी भी घर में टूटा हुआ शीशा या कांच नहीं रखना चाहिए। ये negative ऊर्जा का केंद्र बनता है। वही शीशे में दरार आने पर भी फौरन इसे बदल दें।
5- घर में कभी भी महाभारत या फिर युद्ध की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। ऐसी पेंटिंग लगाने से घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है।
6- कई बार घर में मकड़ी के जाले लग जाते हैं। ऐसा कहते हैं कि घर में जाने लगे हैं तो आर्थिक दिक्कतें बढ़ने लगती हैं।
7- कभी भी घर में सूखे, कांटेदार या मुरझाए हुए पौधे नहीं रखने चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ अट्रेक्ट करते हैं।
Next Story