- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वास्तु शास्त्र : इन...
धर्म-अध्यात्म
वास्तु शास्त्र : इन उपाय को करने से दूर होगी जीवन से जुडी समस्याएं
Ritisha Jaiswal
17 Jun 2021 8:06 AM GMT

x
वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन से खास संबंध है। माना जाता है कि वास्तु के जुड़े कुछ उपाय अपनाने से जीवन की समस्याएं दूर होती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन से खास संबंध है। माना जाता है कि वास्तु के जुड़े कुछ उपाय अपनाने से जीवन की समस्याएं दूर होती है। घर में सुख, समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता है। वहीं घर की अलमारी व तिजोरी पर कुछ चीजें रखने से धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए आज हम आपको घर में अन्न व धन की बरकत बनाएं रखने के कुछ खास उपाय बताते हैं...
हल्दी की एक गांठ
वास्तु के अनुसार, घर की अलमारी, तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर एक हल्दी की एक गांठ रख दें। इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगा। घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।
कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र
कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। इसलिए घर की तिजोरी व पैसे रखने वाली जगह पर कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी समस्या दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं।
लाल कपड़ा
तिजोरी में हमेशा लाल कपड़ा बिछाकर रुपए रखने चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास रहता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कपूर की धूनी
वास्तु के अनुसार, घर पर सप्ताह में कम से कम एक बार कपूर का धुआं करना चाहिए। इससे घर के कई वास्तुदोष दूर होते हैं। इसके साथ ही घर में चल रहा तनाव, परेशानी दूर होकर खुशहाली वास करती है।
पक्षियों के लिए रखें दाना और पानी
घर की छत पर पक्षियों के लिए हमेशा दाना और पानी का प्रबंध करना चाहिए। माना जाता है कि इससे आय के स्त्रोत बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही जीवन में खुशहाली रहती है। इसके लिए आपको बाजार से मिट्टी के बर्तन आसानी से मिल जाएंगे।
TagsVastu Shastra

Ritisha Jaiswal
Next Story