धर्म-अध्यात्म

वास्तु दोष नवविवाहित जीवन में पैदा कर सकते हैं परेशानी

Khushboo Dhruw
22 Jan 2023 5:10 PM GMT
वास्तु दोष नवविवाहित जीवन में पैदा कर सकते हैं परेशानी
x
कुछ वास्तु दोष ऐसे होते हैं जिन को समझने में असमर्थ होने के कारण पति-पत्नी अपने झगड़े की वजह खोज नहीं पाते

शादी के बाद हर लड़का-लड़की एक सुखमय वैवाहिक जीवन की इच्छा रखता है। उनके परिवार की भी अपेक्षा होती है, कि उनका जीवन खुशियों से भरा पूरा रहे। इसकी शुरुआत होती है बहू के नए घर में प्रवेश के साथ। ऐसे में यदि वास्तु का ध्यान ना रखा जाए तो कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

गंदगी से भी हो सकता है वास्तु दोष
कई बार कभी थकान, और कभी नए घर को समझने के नाम पर लोग साफ-सफाई जैसी सामान्य चीज को भी नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं, यह एक वास्तु दोष है और आपके वैवाहिक जीवन में समस्या बन सकता है। अगर आपके घर में ब्रह्म स्थान पर साफ सफाई ना हो तो दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही इस स्थान को खुला हुआ और कुछ ऊंचा होना चाहिए। ब्रह्म स्थान पर कोई निर्माण भी करने से बचना चाहिए।
आ सकती है रिश्ते में दरार
कुछ वास्तु दोष ऐसे होते हैं जिन को समझने में असमर्थ होने के कारण पति-पत्नी अपने झगड़े की वजह खोज नहीं पातेऔर उनके बीच दरार आने लगती है। पंडित मुन्ना बाजपेई राम जी के अनुसार घर में नैऋत्य कोण नीचा हो, कटा हुआ हो या आगे निकला हो तो पति-पत्नी के रिश्तो में समस्याएं पैदा होती हैं। और दरार आने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह उत्तर पूर्व में मौजूद ईशान कोण भी समतल और साफ सुथरा होना चाहिए। क्योंकि इस स्थान पर ईश्वर का वास माना जाता है।
शीशे का होना भी बन सकता है मुश्किल
वैसे तो नवविवाहित पति-पत्नी के कमरे में शीशा अनिवार्य माना जाता है। लेकिन अगर इसे सही स्थान पर ना रखा जाए तो नव दंपति को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें की ड्रेसिंग टेबल को उत्तरी या पूर्वी दीवार पर ही लगाएं। साथ ही बेड इस तरह रखा जाए कि, सोते समय दोनों में से किसी की भी झलक शीशे में दिखाई ना दे।
आग्नेय कोण में ना रखें भारी समान
दक्षिणी पूर्वी दिशा आग्नेय कोण की मानी जाती है। इस स्थान पर भारी फर्नीचर या पानी की टंकी जैसी चीजें रखने से परहेज करें। ऐसा करने से कर्ज और दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
इन वास्तु उपाय से होगा लाभ
वास्तु के अनुसार अगर बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाई जाए तो घर का वातावरण प्रेम से पूर्ण रहता है। वहीं मुख्य द्वार पर घी और सिंदूर मिला कर टीका लगाने से पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ता है। यदि पति-पत्नी का बेडरूम दक्षिण- पश्चिम दिशा की ओर हो तो भी वैवाहिक जीवन अच्छा रहता है।
Khushboo Dhruw

Khushboo Dhruw

    Next Story