धर्म-अध्यात्म

बिना तोड़-फोड़ के भी दूर किया जा सकता हैं वास्तु दोष, घर में लाएं ये चीजें

Kiran
30 Jun 2023 4:27 PM GMT
बिना तोड़-फोड़ के भी दूर किया जा सकता हैं वास्तु दोष, घर में लाएं ये चीजें
x
हर इंसान दिनभर काम करके अपने घर आता हैं और चाहता हैं कि घर का माहौल खुशनुमा हो और कोई परेशानी ना हो ताकि जीवन खुशियों के साथ बिताया जा सकें और ऐसे माहौल में मन को भी प्रसन्नता होती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि घरों में अकारण ही कलह का माहौल बना रहता हैं जिसका मुख कारण होता हैं घर बनवाते समय वास्तु की अनदेखी। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने घर से वास्तुदोष दूर करने की। अब घर को बार-बार तुड़वाकर बनवाने से रहें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके घर में आगमन से बिना तोड़-फोड़ के वास्तुदोष दूर होते हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।
घर के मंदिर में शंख
शंख में वास्तु दोष दूर करने की अनोखी शक्ति है। जिस घर में पूजा स्थला पर अन्य चीजों के साथ शंख स्थापित होता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
कुबेर की मूर्ति
भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, ऐसे में घर की उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती।
एकाक्षी नारियल
जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है उस घर में नेगेटिव एनर्जी बिल्कुल नहीं ठहरती और न ही उस घर में धन की कभी कमी महसूस होती है।
गंगा जल
शास्त्रों में लिखा है कि भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में स्थान दिया, जिस वजह से इसे घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप गंगा जल को किचन में रखते हैं तो जीवन में तरक्की और सफलता हमेशा बनी रहती है।
गणेश जी की प्रतिमा
जीवन में धन संबंधित परेशानियां दूर करने के लिए गणेश जी की नृत्य करते हुए प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को आपको ऐसी जगह रखना है, जिसमें गणेश जी का मुख घर के मुख्य द्वार की तरफ रहे। ताकि घर के एंटरेस पर गणेश जी की दृष्टि हमेशा बनी रहे।
चांदी की नंदी
चांदी की नंदी यानि चांदी से बनी गाय। जिस घर में चांदी या फिर पीतल से बनी नंदी स्थापित की जाती है वहां कभी भी नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती। गाय को अलमारी या फिर तिजोरी के ऊपर रखने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं आती।
बांसुरी
कृष्ण जी की बांसुरी घर में रखने से लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। इसे घर में रखने से घर के वास्तु दोष ठीक होते हैं साथ ही सभी घरवालों का स्वास्थय हमेशा ठीक रहता है।
Next Story