धर्म-अध्यात्म

तुलसी का पौधा घर में लगाने से दूर हो जाते हैं वास्तु दोष

Tara Tandi
2 Oct 2021 11:32 AM GMT
तुलसी का पौधा घर में लगाने से दूर हो जाते हैं वास्तु दोष
x
हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का नियमित पूजन होता है, उस घर में दुख और दरिद्रता का कभी आगमन नहीं होता है। अश्विन माह में घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है। कार्तिक माह में विशेष रूप से तुलसी पूजन किया जाता है। वास्तुशास्त्र में भी तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे को वास्तुशास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में होने से घर के वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं। लेकिन घर में तुलसी का पौधा लगाने के कुछ नियम हैं आइए जानते हैं उनके बारे में....

1-वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने का सबसे उचित स्थान है उत्तर-पूर्व की दिशा या ईशान कोण।

2- तुलसी जी को कभी जमीन पर नहीं लगाना चाहिए, इन्हें किसी ऊंचे स्थान या गमले में लगाएं।

3- छत पर तुलसी का पौधा लगाना वास्तुशास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से तुलसी का सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास नहीं होता है।

4- तुलसी जी को बहुत पूज्य माना जाता है, इसलिए ध्यान रखें जहां भी तुलसी का पौधा लगाएं वहां साफ-सफाई रखें और जूता-चप्पल उस जगह से दूर रखें।

5- अगर घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे हों तो ध्यान रखें कि ये 3,5,7 की विषम संख्या में होने चाहिए। 2,4,6 की सम संख्या में तुलसी के पौधों का होना शुभ नहीं माना जाता है।

6- तुलसी के पौधे को सूखने नहीं देना चाहिए,इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है।

7- तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाने और शाम के समय उनके समीप शुद्ध धी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Next Story