धर्म-अध्यात्म

घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, जानिए और भी लाभ

Rani Sahu
6 Feb 2022 9:58 AM GMT
घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, जानिए और भी लाभ
x
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड होना अच्छा माना जाता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड होना अच्छा माना जाता है. घर में पिरामिड रखने से घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है और समृद्धि बनी रहती है. पिरामिड को उस जगह पर रखें जहां घर के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं.

पिरामिड में अपने आप में बहुत अधिक ऊर्जा होती है. इसलिए अगर कोई थका हुआ व्यक्ति कुछ समय के लिए पिरामिड के पास या पिरामिड के आकार की जगह जैसे मंदिर में बैठता है, तो उसकी थकान दूर हो जाती है. ये मन को शांत रखने में मदद करता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड को उत्तर दिशा में रखने से धन लाभ और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. ये आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. ये मानसिक तनाव को दूर करता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार पिरामिड शरीर को एक नई शक्ति देकर एकाग्रता को बढ़ाता है. इससे आप मन लगाकर काम कर पाते हैं. बच्चों के स्टेडी टेबल पर क्रिस्टल का पिरामिड रख सकते हैं. इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और वे मन लगाकर पढ़ाई कर पाते हैं.
घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप इतना महंगा पिरामिड नहीं खरीद सकते हैं, तो आप लकड़ी का बना पिरामिड भी रख सकते हैं. लेकिन कभी भी लोहे, एल्यूमीनियम या प्लास्टिक का पिरामिड नहीं रखें. साथ ही पिरामिड की तस्वीर न लगाएं, इससे कोई फायदा नहीं होगा.


Next Story