- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- विष्णु का महीना वैशाख...
धर्म-अध्यात्म
विष्णु का महीना वैशाख शुरू, जानें- इस महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहार
Teja
18 April 2022 9:26 AM GMT

x
भगवान विष्णु का प्रिय महीना वैशाख शुरू हो गया है। इस साल वैशाख का महीना 17 अप्रैल से 16 मई तक रहेगा।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भगवान विष्णु का प्रिय महीना वैशाख शुरू हो गया है। इस साल वैशाख का महीना 17 अप्रैल से 16 मई तक रहेगा। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के कारण इसे वैशाख कहा जाता है। भगवान विष्णु को माघ, कार्तिक और वैशाख महीने प्रिय हैं। धर्म, तप, यज्ञ और स्नान-दान के लिए वैशाख महीना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसे माधव मास भी कहते हैं।
वैशाख विशेष रूप से भगवान विष्णु, देवी और परशुरामजी की उपासना का महीना है। श्रीहरि की पूजा, गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान का कई अधिक फल मिलता है। इस माह अच्छे स्वास्थ्य के लिए जल के साथ सत्तू का सेवन लाभकारी होता है।
इस महीने वरुथिनी, मोहिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, सतुवाई अमावस्या और वैशाखी पूर्णिमा भी हैं। जिनमें किए गए शुभ कार्यों को अक्षय फल मिलता है। इस बार इस दौरान 6 दिन सर्वार्थ सिद्धि, 1 अमृत सिद्धि, 7 और 8 मई को शनि और पुष्य नक्षत्र योग रहेंगे। इन योग में खरीदारी करना शुभ है।
वैशाख महीने में पड़े वाले व्रत और त्योहार
19 अप्रैल- संकट चतुर्थी
23 अप्रैल- कालाष्टमी
26 अप्रैल- वरुथिनी एकादशी
27 अप्रैल- संत सेन जयंती
29 अप्रैल- शिव चतुर्दशी
3 मई- अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती
4 मई- विनायकी चतुर्दशी
8 मई- गंगा सप्तामी
10 मई- सीता नवमी
12 मई- मोहिनी एकादशी
13 मई- प्रदोष व्रत
14 मई- भगवान नृसिंहदेव प्रकटोत्सव
15 मई- सत्यनारायण व्रत, केवट जयंती
16 मई- सोमवती पूर्णिमा, बुद्ध जयंती, वैशाख स्नान पूर्ण

Teja
Next Story