धर्म-अध्यात्म

Vaastu Shaastra: आर्थिक तरक्की के लिए घर में लगाएं ये पौधे...धन-दौलत में होगी वृद्धि

Subhi
15 Jan 2021 4:07 AM GMT
Vaastu Shaastra: आर्थिक तरक्की के लिए घर में लगाएं ये पौधे...धन-दौलत में होगी वृद्धि
x
जीवन में सुख, समृद्धि, धन-दौलत व्यक्ति को अपने मेहतन और कर्मों से प्राप्त होता है। इसमें कोई भी दो-राय नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | जीवन में सुख, समृद्धि, धन-दौलत व्यक्ति को अपने मेहतन और कर्मों से प्राप्त होता है। इसमें कोई भी दो-राय नहीं है। हालांकि बहुत से लोग काफी प्रयास करते हैं, फिर भी उनके जीवन में आर्थिक तंगी और कर्ज लेने की स्थिति बनी रहती है। कई बार यह आपके वित्तीय समझबूझ और फैसलों पर भी निर्भर करता है। वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में आर्थिक तंगी, कर्ज से मुक्ति, सुख, समृद्धि में वृद्धि के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जो आपके लिए सहायक हो सकते हैं। फेंगशुई में जेड प्लांट या क्रासुला ओवाटा के पौधे के बारे में बताया गया है, जो एक प्रकार का मनी ट्री है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं मनी ट्री के बारे में।

1. जेड प्लांट या क्रासुला फेंगशुई में समृद्धि, सफलता और सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। फेंगशुई में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह व्यक्ति के भाग्य को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
2. कहा जाता है कि जेड प्लांट धन को चुंबक की तरह अपनी ओर आकर्षित करने की ऊर्जा रखता है। य​ह एक प्रकार का सौभाग्यशाली पौधा माना जाता है। इस पौधे को लगाने से वित्तीय स्थिति बेहतर होनी शुरु होती है।

3. जेड प्लांट अपनी ओर एक प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा ची एनर्जी को आ​कर्षित करता है। इस पौधे को मुख्यत: घर के मुख्य द्वार के पास रखा जाता है। इसके बारे में एक कहावत है कि जेड ऐट द डोर, पूअर न मोर। इसका अर्थ कि जो लोग इसे अपने मुख्य द्वार पर रखते हैं, वे आर्थिक तंगी से दूर हो जाते हैं।
4. जेड प्लांट की पत्तियां अंडाकार, मांसल और हरे रंग की होती हैं, जो प्रगति का प्रतीक होती हैं। इसकी पत्तियां छोटे सिक्कों की तरह दिखती हैं। ये धन और समृद्धि को आकर्षित करती हैं।
5. जेड प्लांट को आप अपने घर, दफ्तर, दुकान आदि के प्रवेश द्वार या दक्षिण-पूर्व हिस्से में लगा सकते हैं। यह सफलता और समृद्धि में सहायक होता है।
6. फेंगशुई में जेड प्लांट को फ्रेंडशिप प्लांट, मनी ट्री, लकी प्लांट आदि नामों से जाना जाता है। इस पौधे के पास आने वाली ची एनर्जी घर के अंदर के वास्तु और फेंगशुई दोषों को भी दूर करने में सहायक होती है।
7. इस पौधें को आप कैश काउंटर पर भी रख सकते हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा धन का होता है, यहां पर पौधा रखने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। पूर्व दिशा में रखने पर सेहत अच्छी होती है। पश्चिम दिशा में रखना नए प्रोजेक्ट्स और चाइल्ड लक के लिए अच्छा माना जाता है।
8. जेड प्लांट को भूलकर भी शयन कक्ष में न रखें, वरना आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।




Next Story