धर्म-अध्यात्म

Vaastu Shaastra: जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में

Ritisha Jaiswal
15 Jun 2021 6:36 PM IST
Vaastu Shaastra: जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में
x
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में। वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में। वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है।

खासकर कि अगर घर की रसोई का नल टपकता है तो ये और भी खराब है। क्योंकि रसोई में अग्नि का निवास होता है और जहां आग और पानी एक साथ हो वहां परेशानियां शुरू हो जाती है। इससे घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान या किसी टूट-फूट में पैसा जा सकता साथ ही पानी के फिजूल बहने से वरूण देव का दोष भी लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। अतः इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए, घर में टपकते नल को जल्द से जल्द ठीक करा लें। आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तुदोष ठीक करेंगे।


Next Story