- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नवग्रहों को शांत करने...
धर्म-अध्यात्म
नवग्रहों को शांत करने के लिए ऐसे करें शंख का उपयोग, जानें पौराणिक कथा
Shubhra Nandy
20 Jan 2021 9:54 AM IST

x
हिंदू धर्म में बहुत सी चीजों का महत्व है जिसमें से शंख भी एक है. ज्योतिष शास्त्र में शंख को काफी महत्वपूर्ण माना गया है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिंदू धर्म में बहुत सी चीजों का महत्व है जिसमें से शंख भी एक है. ज्योतिष शास्त्र में शंख को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान अमृत प्राप्ति के लिए 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई थी जिसमें से शंख भी एक था. ऐसे में पूजा के समय शंख का होना काफी जरूरी होता है. शंख का इस्तेमाल करने से व्यक्ति को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं. आज हम आपको शंख के प्रयोग से होने वाले शुभ लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं-
– दूध को चंद्रमा का द्रव्य माना जाता है. ऐसे में सोमवार के दिन शंख में दूध भरकर शिवजी को चढ़ाने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है.
– मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन शंख बजाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इससे मंगल की अशुभ स्थिति के कारण पड़ने वाले कुप्रभाव को शांत किया जा सकता है.
– बुध ग्रह के लिए बुधवार को शंख में जल व तुलसी डालकर शालिग्राम का अभिषेक करने से बुध ग्रह ठीक होता है.
– गुरुवार के दिन शंख पर केसर का तिलक लगाकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इससे गुरु ग्रह अच्छा होता है. और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
– शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शंख को सफेद रंग के कपड़े में रखना चाहिए. इससे आपका शुक्र ग्रह बलवान होता है.
– राशि में सूर्य की स्थिति अनुकूल करने के लिए रविवार के दिन शंख में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए.
Next Story





