धर्म-अध्यात्म

इन भारतीय मंदिरों में लगता है अनूठा भोग, जाने वजह

Bhumika Sahu
27 Aug 2021 10:50 AM IST
इन भारतीय मंदिरों में लगता है अनूठा भोग, जाने वजह
x
भारत के कुछ मंदिरों में देवी-देवताओं (Deities) को अजीब चीजें अर्पित की जाती हैं. इसमें शराब, सीडी-डीवीडी, किताबें आदि शामिल हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत (India) देश विविधताओं से भरा हुआ है. यहां के मंदिर भी बेहद अनूठे और चमत्‍कारिक हैं इसलिए दुनिया भर से लोग भारत आते हैं. मंदिरों (Temples) की बेमिसाल खूबसूरती, उनसे जुड़े चमत्‍कारों के अलावा कई अन्‍य चीजें भी हैं जो भारत के मंदिरों (Indian Temples) को खास बनाती हैं. यहां के कुछ मंदिर ऐसे हैं जहां भगवानों को अजीब तरह के भोग (Bhog) लगते हैं. जैसे किसी मंदिर में भगवान को प्रसाद (Prasad) के तौर पर शराब चढ़ाई जाती है तो कहीं चॉकलेट चढ़ाई जाती है. आज हम कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में जानते हैं.

इन मंदिरों में लगता है अनूठा भोग
प्रसाद में चढ़ती है शराब: मध्य प्रदेश के काल भैरव मंदिर में भक्‍त भगवान को प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाते हैं. आमतौर पर पूजा स्‍थलों के पास शराब प्रतिबंधित होती है लेकिन यहां भैरव बाबा को चढ़ाने के लिए शराब मंदिर परिसर में ही उपलब्‍ध कराई जाती है. यहां हर देसी और विदेशी दोनों तरह की शराब मिलती है.
चॉकलेट का प्रसाद: केरल के मुरुगन मंदिर में भगवान बालमुरुगन (भगवान मुरुगन का बाल अवतार) को चॉकलेट अर्पित की जाती है. इसके पीछे एक कहानी बताई जाती है कि करीब 16 साल पहले एक मुस्लिम लड़का मंदिर में आया और बहुत देर तक घंटी बजाता रहा. इसके लिए उसे डांट भी पड़ी लेकिन वह नहीं माना. अगले दिन लड़का बुरी तरह बीमार पड़ गया. इसके बाद उसने भगवान मुरुगन के नाम का जाप किया. अगले दिन लड़के के माता-पिता उसे मंदिर लेकर आए और पुजारी ने उसे देवता को फल या फूल चढ़ाने के लिए कहा. उस छोटे लड़के ने ऐसा करने से मना कर दिया और भगवान को "मंच" चॉकलेट चढ़ाई. इसके बाद वह लड़का चमत्‍काारिक रूप से ठीक हो गया. तब से ही भक्त यहां बाल मुरुगने को चॉकलेट के डिब्बे चढ़ाते हैं.
प्रसाद में नूडल्‍स-चॉप्‍सी: कोलकाता के एक काली मंदिर में देवी मां को चाइनीज भोजन का भोग लगाया जाता है. इस मंदिर की स्‍थापना चीनी और बंगाली लोगों ने मिलकर की है. इसके पीछे भी वजह एक चीनी लड़के का देवी मां के आशीर्वाद से गंभीर बीमारी से उबरना है.
डोसे का भोग: तमिलनाडु के मदुरै में अजगर मंदिर में देवताओं को डोसा चढ़ाया जाता है. यह मंदिर भगवान विष्‍णु का है और यहां की रसोई में भगवान के भोग के लिए रोजाना डोसा बनाया जाता है. इस मंदिर में भक्‍तों को भी प्रसाद में डोसा ही बांटा जाता है.
मंदिर में चढ़ती हैं डीवीडी: केरल का महादेव मंदिर तो यहां चढ़ने वाली भेंट के मामले में बेहद ही अनूठा है. इस मंदिर में भगवान को सीडी, डीवीडी और किताबें चढ़ाई जाती हैं. मंदिर के अधिकारियों का मानना है कि ज्ञान से जुड़ी चीजें सबसे अच्‍छा भेंट हैं क्‍योंकि ज्ञान वास्‍तव में सबसे बड़ी शक्ति है.


Next Story