- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tulsi का पानी भी दूर...
धर्म-अध्यात्म
Tulsi का पानी भी दूर कर सकता है आर्थिक तंगी, अपनाएं ये उपाय
Tara Tandi
20 May 2025 8:08 PM IST

x
Tulsi Vastu Tips टेक न्यूज़: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय स्थान दिया गया है और घरों में सुबह-शाम नियमित रूप से तुलसी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां मां लक्ष्मी व भगवान विष्णु का वास होता है. जहां मां लक्ष्मी का वास होता है वहां निगेटिविटी, दुख, दरिद्रता और आर्थिक तंगी की समस्याएं नहीं आती. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केवल तुलसी का पत्ता ही नहीं, बल्कि तुलसी का पानी भी बहुत लाभकारी होता है. आइए जानते हैं तुलसी के पानी के उपाय.
ऐसे करें तुलसी का पूजन
कहते हैं कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी समस्याएं भी नहीं आती. हिंदू धर्म में सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ माना गया है. वहीं शाम के समय तुलसी में घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. जिस घर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
तुलसी के पानी का उपाय
तुलसी के पत्ते में के कई औषधीय चमत्कारी गुण होते हैं और इसके साथ भगवान के भोग में भी तुलसी का पत्ता उपयोग किया जाता है. वास्तु शास्त्र में तुलसी के पत्ते के साथ ही तुलसी का पानी भी बेहद लाभकारी माना गया है. इससे किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में आ रही हर परेशानी को दूर कर सकते हैं.
अगर आपके घर में निगेटिविटी हैं तो रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं. फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें. बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें. इससे कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.
तुलसी के पानी से लड्डू गोपाल को स्नान कराना बेहद ही शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय है. ऐसे में इससे लड्डू गोपाल जी को स्नान कराने जातक पर उनकी खास कृपा होती है.
अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर तुलसी के पानी का छिड़काव करें. इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी.
TagsTulsi पानीदूर कर सकताआर्थिक तंगीTulsi water can remove financial problemsadopt these measuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





