धर्म-अध्यात्म

घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए आजमाए ये उपाय, मिलेगी तरक्की और सुख-समृद्धि

Kiran
6 Jun 2023 3:54 PM GMT
घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए आजमाए ये उपाय, मिलेगी तरक्की और सुख-समृद्धि
x
वास्तुशास्त्र में कई बातें बताई गई हैं जो घर में वास्तुदोष उत्पन्न करती हैं और कंगाली, बीमारियों सहित कई परेशानियों का कारण बनती हैं। घर में उत्पन्न वास्तुदोष की वजह से देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता हैं और माहौल नकारात्मक बना रहता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं इन वास्तुदोष को जानकर दूर किया जाए ताकि घर में तरक्की और सुख-समृद्धि अ सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वास्तु दोष दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में...
- हमेशा उत्तर-पूर्व यानि ईशान कोण साफ रखें। इससे धन लाभ और तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
- घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिणी दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व में ही बनाएं। घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, इसलिए तिजोरी को इस तरह से रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलें। इससे धन वृद्धि होती है।
- इस बात का ध्यान रखें कि नल और टंकियों से अनावश्यक पानी न बहने पाए। बहता हुआ पानी शुभ नहीं माना जाता है। इससे बेवजह धन खर्च होता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
- घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार, क्रासुला और मनी प्लांट का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किसी भी तरह का कोई भी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए, क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो उसे फौरन ही ठीक कर लेना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए स्वास्तिक का निशान और भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए। इसके अलावा इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि यहां पर किसी तरह की कोई गंदगी न रहे।
Next Story