लाइफ स्टाइल

फेस्टिव लुक पाने के लिए आजमाएं ये आसान मेकअप ट्रिक्स

Subhi
16 Oct 2022 6:24 AM GMT
फेस्टिव लुक पाने के लिए आजमाएं ये आसान मेकअप ट्रिक्स
x
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही महिलाएं अपने लुक को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं। उन्हें त्यौहारों की बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है, ऐसे में मेकअप के लिए समय निकालना मुश्किल होता है।

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही महिलाएं अपने लुक को लेकर ज्यादा चिंतित रहती हैं। उन्हें त्यौहारों की बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है, ऐसे में मेकअप के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप कम समय में आजमा कर दिवाली पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।

सटल मेकअप आजकल ट्रेंड में है। फेस्टिव लुक पाने के यह सबसे अच्छा मेकअप है। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा। इसमें आप चीकबोन्स और जॉ लाइन को कोंटूर करें, इसके बाद आईब्रो को शेप दें। अपने पलकों पर मस्कारा लगाएं और लिप्स की चमक को बढ़ाने के लिए ग्लॉस लगाएं। इस लुक से आप पार्टी में सबका दिल जीत लेंगी।

सन किस्ड ग्लो मेकअप करना कॉफी आसान है। महिलाओं को ये मेकअप कॉफी पसंद है। इस मेकअप में आप हैवी फाउंडेशन की जगह सीसी या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें, आंखों पर आईशैडो लगाएं। चीकबोन्स को हाइलाइटर लगाएं फिर आंखों पर गोल्डन आईशैडो लगाएं। काजल और मस्कारा लगाकर अपना आई मेकअप पूरा करें। मेकअप को लास्ट टचअप देने के लिए पिंक लिपस्टिक लगाएं।

मिनिमल मेकअप लुक लाइट मेकअप ट्रेंड में है। अगर आप सिंपल और ग्लोइंग लुक चाहते हैं तो आप इस मेकअप को कैरी कर सकती हैं। फेस्टिव सीजन में इस मेकअप को आप आसान तरीके से कर सकते हैं।

इस मेकअप में सबसे पहले आईलिड्स पर सिल्वर आई शैडो लगाएं। इसके बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं, इससे पलकें घनी नजर आएंगी। इसके बाद गालों पर ब्लशर लगाएं, लाइट ब्लश पिंक का इस्तेमाल करें। होठों पर पिंक कलर का मैट लिपस्टिक लगाएं। चाहे तो आप इस लुक को दिवाली के दौरान कैरी कर सकती हैं।

शिमरी मेकअप करना भी बेहद आसान है। इस मेकअप में सबसे पहले आप फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद चीक बोन्स और नोज ब्रिज पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। फिर आंखों में काजल और मस्कारा लगाएं, लाइट मेकअप ही करें। आप इस मेकअप में अपना मनपसंद लिपस्टिक शेड लगा सकती हैं। आपको परफेक्ट फेस्टीव लुक मिलेगा।


Next Story