धर्म-अध्यात्म

दिवाली के दिन तिल के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, शनिदोष से मिल सकता है छुटकारा

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 11:16 AM GMT
दिवाली के दिन तिल के इन ज्योतिष उपायों को आजमाएं, शनिदोष से मिल सकता है छुटकारा
x
उपायों को आजमाएं, शनिदोष से मिल सकता है छुटकारा
दिवाली जिसे पंचपर्व कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ फलो की भी प्राप्ति हो सकती है।
आपको बता दें, इस साल दिवाली दिनांक 12 नवंबर को है। इस दिन कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दिवाली के दिन तिल के ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिससे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।
दिवाली के दिन तिल का करें दान
दिवाली के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
दिवाली के दिन तिल को जल में बहाएं
अगर आप नजरददोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है, तो दिवाली के दिन काले तिल को बहते पानी में बहाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं काले तिल
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में काले तिल चढ़ाएं। इससे आपके करियर में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और सफलता की भी प्राप्ति होती है।
दिवाली के दिन शनिदेव के मंदिर जाएं और काले तिल के तेल का दीपक शनिदेव (शनिदेव मंत्र) के सामने जलाएं। इससे आपको शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग सकते हैं।
दिवाली के दिन काले तिल के लड्डू का लगाएं भोग
दिवाली के दिन काले तील के लड्डू बनाएं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को भोग लगाएं। इससे आपको कभी किसी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
दिवाली के दिन काले तिल के तेल का करें दान
दिवाली के दिन काले तिल का तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
Next Story