धर्म-अध्यात्म

धन लाभ के लिए आजमाएं गेंदे के फूल के विशेष उपाय

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 8:29 AM GMT
धन लाभ के लिए आजमाएं गेंदे के फूल के विशेष उपाय
x
फूल के विशेष उपाय
हिन्दू धर्म में विभिन्न फूल पत्तियों का अलग महत्व होता है। जिस तरह फूलों को देवी-देवताओं में अर्पित किया जाता है उसी तरह घर की समृद्धि के लिए भी इसके कुछ उपाय आजमाए जा सकते हैं।
यही वजह है कि पूजा-पाठ से लेकर सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों में फूलों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। वैसे तो पूजा-पाठ में कई तरह के फूल शुभ माने जाते हैं, लेकिन गेंदे के फूल का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है।
अक्सर आपने देखा होगा कि पूजा या तीज-त्योहारों पर सबसे अधिक गेंदे के फूल का उपयोग किया जाता है। पीला और केसरिया रंग लिए बेहद खूबसूरत दिखने वाला यह फूल भगवान विष्णु और बृहस्पति को अति प्रिय है। वहीं ज्योतिष में गेंदे के फूल के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जो जीवन की कई परेशानियों दूर करने में मदद करते हैं। आइए न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें उन उपायों के बारे में विस्तार से।
धन लाभ के लिए तिजोरी में रखें गेंदे का फूल
धन लाभ के लिए घर की तिजोरी में लाल कपड़े में कपूर के साथ गेंदे का फूल रखें। ऐसा करने से भगवान श्री विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्‍मी भी बहुत प्रसन्न होती हैं और धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। यही नहीं इस उपाय से आपको धन कमाने के नए-नए अवसर भी प्राप्त होते हैं।
ग्रहों की शांति के लिए करें गेंदे के फूल का ये उपाय
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को गेंदे का फूल अर्पित करें। इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही जीवन में आ रहीं बाधाएं भी जल्द दूर होंगी।
वास्तु दोष दूर करने के लिए गेंदे के फूल के उपाय
वास्तु शास्त्र में भी गेंदे के फूल को बहूत चमत्कारी माना गया है। यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो घर की उत्तर व पूर्व दिशा में गेंदे का पौधा रखें। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है और सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।
सुख समृद्धि के लिए घर में बनाएं गेंदे के फूल की रंगोली
गेंदे के फूलों का इस्तेमाल घर की सजावट में भी किया जाता है। ऐसे में किसी भी शुभ अवसर पर सजावट के साथ ही घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूलों से रंगोली जरूर बना्एं। गेंदे के फूलों के साथ आम के पत्तों का भी इस्तेमाल रंगोली में करें। इस उपाय से घर में शुभता आती है और समृद्धि बनी रहती है।
आर्थिक लाभ के लिए मुख्य द्वार पर लगाने गेंदे के फूल का तोरण
गेंदे के पीले फूल को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये अपने साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। यदि आप इन फूलों को घर के दरवाजे पर तोरण बनाकर लगाते हैं तो मुख्य द्वार से माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है और आर्थिक लाभ मिलते हैं।
माता लक्ष्मी जी को चढ़ाएं गेंदे का फूल
देवी लक्ष्मी को हिंदू पौराणिक कथाओं में धन और प्रचुरता की देवी माना जाता है। आर्थिक लाभ के लिए देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर पर ताजे गेंदे के फूल चढ़ाएं। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन यदि आप माता लक्ष्मी को ये फूल अर्पित करते हैं तो आपके लिए बनत शुभ माना जाता है और इससे आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।
पूजा स्थल पर लगाएं गेंदे के फूल की माला
गेंदे के फूलों की एक माला बनाएं और इसे अपने घर में पूजा के स्थान पर लटकाएं। मुख्य रूप से धन से जुड़े क्षेत्रों में जैसे कि आपके कार्यस्थल या आपके घर के कार्यालय में इसे लगाएं यह धन को आकर्षित करने में मदद करता है।
गेंदे की पंखुड़ियों को पानी में डालकर रखना
एक साफ कांच के कटोरे में पानी भरें और उसमें गेंदे के फूल रखें। कटोरे को कुछ घंटों के लिए धूप में छोड़ दें, जिससे पानी फूलों की ऊर्जा को सोख ले। वित्तीय सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए इस ऊर्जावान जल को अपने रहने और काम करने की जगहों के आसपास छिड़कें।
नहाने के पानी में मिलाएं गेंदे का फूल
यदि आप स्नान के पानी में गेंदे की पंखुड़ियों मिलाकर उसमें एक चुटकी हल्दी डालें और गुरुवार के दिन इस पानी से स्नान करें तो आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और आस-पास का वातावरण भी सकारात्मक होता है।
मंदिर में जलाएं गेंदे के फूल का दीपक
शुभ अवसरों या त्योहारों के दौरान घर के मंदिर में तेल का दीपक जलाने के लिए गेंदे के फूलों का उपयोग करें। ऐसा माना जाता है कि इस तरह का दीपक जलाने से घर का अन्धकार दूर होता है और समृद्धि बनी रहती है।
यदि आप गेंदे के फूल से जुड़े यहां बताए कुछ विशेष उपाय आजमाती हैं तो आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Next Story