धर्म-अध्यात्म

इस दिन राशि अनुसार आजमाएं ज्योतिष के कुछ उपाय, आएगी समृद्धि

SANTOSI TANDI
1 July 2023 8:57 AM GMT
इस दिन राशि अनुसार आजमाएं ज्योतिष के कुछ उपाय, आएगी समृद्धि
x
इस दिन राशि अनुसार आजमाएं ज्योतिष
गुरु पूर्णिमा एक ऐसा हिंदू पर्व है जो गुरुओं को समर्पित होता है। यह हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। गुरु शब्द का अर्थ है अंधकार को दूर करने वाला और उनकी श्रद्धा में ये पर्व मनाया जाता है जिससे उनका आभार व्यक्ति किया जा सके।
गुरु पूर्णिमा हमारे सभी गुरुओं के प्रति सम्मान देने का दिन माना जाता है। यह उनके मार्गदर्शन और शिक्षाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का समय होता है। गुरु पूर्णिमा मनाने के कई अलग-अलग तरीके हैं।
कुछ लोग मंदिरों या अन्य पूजा स्थलों पर जाते हैं और कुछ लोग अपने गुरु को ही आराध्य मानकर उनकी पूजा करते हैं। वहीं यदि ज्योतिष की मानें तो इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है इसलिए यदि आप अपनी राशि के अनुसार इस दिन कुछ काम करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें उन उपायों के बारे में।
मेष राशि
आप इस दिन यदि किसी मंदिर में जाकर ईश्वर के दर्शन करते हैं और किसी गरीब व्यक्ति को पीले कपड़े या मिठाई दान देते हैं तो आपके लिए शुभ होगा। इस दिन अपने गुरु के पास जरूर जाएं और उनका आशीर्वाद लें।
वृषभ राशि
इस दिन आप गुरु के साथ भगवान विष्णु या कृष्ण की पूजा करें। भगवद गीता या अन्य आध्यात्मिक ग्रंथ का पाठ करें। किसी जरूरतमंद को भोजन या धन का दान करें। प्रकृति या किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताएं।
मिथुन राशि
इस दिन गुरु मंत्र का ध्यान करें और गुरु को उपहार में कुछ सामान दें। यदि आपके कोई गुरु नहीं हैं तो आप इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करें।
कर्क राशि
किसी मंदिर या अन्य पूजा स्थल पर जाएं और अपने गुरु की तस्वीर के सामने दीया जलाएं। आप भगवान विष्णु की पूजा भी इस दिन करें तो लाभ होगा। इसके साथ गुरु मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
किसी शिक्षा से जुड़े स्थान सामर्थ्य अनुसार दान दें और दूसरों की मदद करने के लिए अपना समय दें। कुछ नया सीखने के लिए किसी शिक्षण स्थान में जाएं। बच्चों के साथ समय बिताएं और अपना ज्ञान साझा करें।
कन्या राशि
से साफ करेंगे और रात के समय समय चंद्रमा को अर्घ्य देंगे तो लाभ मिलेगा।
तुला राशि
आप यदि इस दिन परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे तो आपको अवश्य लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं और गुरु का आशीष लें।
वृश्चिक राशि
इस दिन गुरु मंत्र का ध्यान करें और गरीबों को भोजन कराएं या वस्त्रों का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें और उनकी सेवा करें। गुरु को कोई ऐसी वस्तु उपहार में दें जो उन्हें प्रिय हो।
धनु राशि
किसी नये धार्मिक स्थान की यात्रा करें। नए लोगों से मिलें और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानें। घर में विष्णु जी का पूजन करें और भोग लगाएं। गुरु का ध्यान करते हुए गरीबों को दान करें।
मकर राशि
इस दिन चंद्रमा की पूजा करें और गुरु मंत्र का जाप करें। यदि आप किसी मंदिर में पूजन करेंगे तो आपको इसका अवश्य लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
इस दिन आपको सत्य का पालन करने का वचन लेना चाहिए और गुरु की सेवा में थोड़ा समय बिताना चाहिए, जिससे आपको अवश्य लाभ होगा और सुख समृद्धि बनी रहेगी। दुनिया में बदलाव लाने के लिए अपनी प्रतिभा का उपयोग करें।
मीन राशि
अपने आध्यात्मिक पक्ष से जुड़ें और ईश्वर की प्रार्थना करें। प्रकृति के साथ समय बिताएं और दूसरों के प्रति दयालु बनें। गुरु को चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें।
यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन यहां बताए विशेष उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और सुख समृद्धि आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Next Story