धर्म-अध्यात्म

मंगल के गोचर परिवर्तन का इन सभी राशियों पर पड़ने वाला है,प्रभाव

Kajal Dubey
22 Feb 2022 11:52 AM GMT
मंगल के गोचर परिवर्तन का इन सभी राशियों पर पड़ने वाला है,प्रभाव
x
मंगल राशि परिवर्तन का प्रभाव

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगल के राशि परिवर्तन से रूचक व शश महापुरुष योग का होगा निर्माण : देव सेनापति मंगल 26 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर देवगुरु वृहस्पति की राशि धनु को छोड़कर अपनी परम उच्चराशि शनि प्रधान मकर में प्रवेश करेंगे। बुध, मंगल और शनि की युति जहां कई तरह के संकट खड़े करेगी, वहीं इस दौरान जन्म लेने वालों बच्चों को पंच महापुरुष के अंतर्गत मंगल से बनने वाला रूचक और शनि से बनने वाला शश महापुरुष योग भी प्राप्त होगा। मंगल के इस परिवर्तन से सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को बहुत लाभ मिल सकता है। अग्नि तत्त्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवनशक्ति प्रदान करते हैं। मंगल के गोचर में खराब फल न हों, इसलिए आंध्र प्रदेश में स्थित ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन के दर्शन जरूर करने चाहिए।

आइए जानते हैं मंगल के गोचर परिवर्तन के सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को:
मेष: कार्यों में असफलता से तनाव। मेहनत बेकार जाएगी। अधिकारी नाराज होंगे।
वृष: संपत्ति को लेकर विवाद। अनिद्रा से शरीर में कमजोरी। पराजय का डर रहेगा। धन का नाश हो सकता है।
मिथुन: दुर्घटना की आशंका। बुखार तंग करेगा। फिजूल के कार्यों में धन का नाश।
कर्क: स्त्रियों, साझेदारों से कलह-क्लेष। आंखों में रोग हो सकता है। पेट में तकलीफ।
सिंह: शत्रुओं का नाश होगा। वाद-विवाद में जीत। सभी प्रकार के प्रयासों में सफलता। धन मिलेगा।
कन्या: संतान की परेशानियों से तनाव। नौकरी छूटने का भय। मित्रों-बंधुओं से उग्र व्यवहार के कारण परेशानी।
तुला: अनावश्यक भय रहेगा। नौकरी छूटने का भय। पेट की बीमारी आदि।
वृश्चिक: आपको लगातार सफलता मिलती रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा।
धनु: कठोर वाणी से विवाद हो सकता है। धन-हानि की आशंका। मानसिक भ्रम।
मकर: रक्त या अग्नि सम्बंधी बीमारी की आशंका। वाहन चोट से बचें। अनावश्यक जिद से काम खराब होंगे।
कुंभ: कार्ययोजना में बाधा आने की आशंका। मेहनत ज्यादा, फल कम। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी से घर और परिवार में तनाव।
मीन: अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा। उच्च शिक्षा में लाभ। संपत्ति खरीद सकते हैं। पुरस्कार मिल सकता है।


Next Story