धर्म-अध्यात्म

कल मनाई जाएगी ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि, धन- लाभ के लिए करें ये उपाय

Tara Tandi
23 Jun 2021 1:43 PM GMT
कल मनाई जाएगी ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि, धन- लाभ के लिए करें ये उपाय
x

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि के पवित्र नदियों में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस बार कोरोना वायरस की वजह से घर में रहकर ही स्नान के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान जरूर करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं धन- लाभ के आसान उपाय...

माता लक्ष्मी की पूजा करें

पूर्णिमा तिथि पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की पूजा भी करें।

घी की ज्योत जलाएं

इस पावन दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष घी की ज्योत जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को खीर काफी पसंद होती है। इस पावन दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
शनि के राशि परिवर्तन का इन तीन राशियों पर पड़ेगा असर, कष्टों का करना पड़ सकता है सामना
कुंवारी कन्याओं को भोजन कराएं
पूर्णिमा तिथि पर कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं। इस दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाएं और उन्हें दान- दक्षिणा भी दें।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Next Story