धर्म-अध्यात्म

कल बेहद शुभ संयोग में शुरू हो रहा सावन मास, जाने शुभ मुहूर्त

Subhi
13 July 2022 3:02 AM GMT
कल बेहद शुभ संयोग में शुरू हो रहा सावन मास, जाने शुभ मुहूर्त
x
भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। मान्यता है कि भगवान शंकर की कृपा पाने के लिएयह महीना अति उत्तम होता है। सावन माह को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।

भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। मान्यता है कि भगवान शंकर की कृपा पाने के लिएयह महीना अति उत्तम होता है। सावन माह को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में देवों के देव महादेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है और मनोकामना पूरी होती है।

सावन का पहला सोमवार कब है? जानें महत्व, पूजा विधि व उपाय

प्रीति योग में सावन माह की शुरुआत-

सावन के पहले दिन प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। प्रीति योग 15 जुलाई सुबह 04 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 16 जुलाई सुबह 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।

सावन महीने के पहले दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 04:11 ए एम से 04:52 ए एम तक।

अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:54 पी एम तक।

विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम तक।

गोधूलि मुहूर्त- 07:07 पी एम से 07:31 पी एम तक।


Next Story