धर्म-अध्यात्म

कल बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी ये बातें का रखे ध्यान

Subhi
15 May 2022 3:28 AM GMT
कल बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण से जुड़ी ये बातें का रखे ध्यान
x
16 मई यानी बुद्ध या वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

16 मई यानी बुद्ध या वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। यही कारण है कि ग्रहण काल में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़ें वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 जरूरी बातें-

1. 16 मई को लगने वाले ग्रहण को क्यों कहा जा रहा ब्लड मून- 16 मई को चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिक व धार्मिक दृष्टि से चंद्रग्रहण अहम घटना होती है। चंद्रग्रहण पर जब चंद्रमा पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो ब्लड मून दिखता है।

16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशि वालों को देगा सबसे ज्यादा लाभ

2. किस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। वृषभ राशि में राहु का गोचर चल रहा है। इस कारण वृषभ राशि पर ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

3. चंद्र ग्रहण का समय- हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

4. साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण- 8 नवंबर को साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। पहले चंद्रग्रहण की तरह ये भी पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

5. बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण- वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है।

6. सूतक काल- 16 मई लगने वाले चंद्रग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। भारत में ग्रहण की दृश्यता शून्य होने के कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

7. भारत में कहां दिखेगा- भारत में साल का पहला चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा।

8. विदेशों में कहां दिखेगा- 16 मई को लगने वाले चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

9. 2022 में कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण- साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। 8 नवंबर को साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।

10. चंद्र ग्रहण कैसे लगता है- चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।


Next Story