- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कल है शनैश्चरी...

x
कल यानी 13 मार्च को शनैश्चरी अमावस्या है। इसे दर्श अमावस्या भी कहा जाता है।
कल यानी 13 मार्च को शनैश्चरी अमावस्या है। इसे दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। क्योंकि यह अमावस्या शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में इसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन पूरी रात चांद गायब रहता है। इस दिन सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार, इस अमावस्या पर पूर्वजों की भी पूजा की जाती है। इस दिन का धर्म में खास महत्व होता है। तो आइए जानते हैं दर्श अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।
शनैश्चरी अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त:
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या
अमावस्या प्रारंभ- 12 मार्च, शुक्रवार, दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से
अमावस्या समाप्त- 13 मार्च, शनिवार, दोपहर 3 बजकर 50 मिनट तक
शनैश्चरी अमावस्या का महत्व:
शनैश्चरी अमावस्या या दर्श अमावस्या का दिन बेहद खास होता है। इस दिन व्रत किया जाता है और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति पर चंद्र देवता की कृपा बरसाती है। साथ ही सौभाग्य व समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। शास्त्रओं के अनुसार, चंद्र देव भावनाओं और दिव्य अनुग्रह के स्वामी हैं। इस दिन को श्राद्ध की अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। साथ ही उनके लिए प्रार्थना भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूर्वज धरती पर आकर अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
Next Story





