धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 8 अक्टूबर 2025

Subhi
8 Oct 2025 6:21 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 8 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 16, शक संवत 1947, कार्तिक, कृष्ण (प्रतिपदा क्षय) द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 23, रवि उस्सानी 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

अश्विनी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - अशून शयन व्रत।

सूर्योदय का समय 8 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 17 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 39 मिनट से सुबह 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 अक्टूबर 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय : आज 'ओम गं गणपतये नमः' मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।


Next Story