धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2025

Subhi
6 Oct 2025 6:15 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 14, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 21, रवि उस्सानी 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग 01 बजकर 13 निमट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शरत्पूर्णिमा, कोगाजर व्रत।

सूर्योदय का समय 6 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 16 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 अक्टूबर 2025 : शाम में 6 बजकर 1 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 39 मिनट से सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 1 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2025 :

शाम में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 19 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा। भद्रा काल का समय दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से रात में 10 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान शिव की पंचामृत से अभिषेक करें और भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

Next Story