धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2025

Subhi
24 Oct 2025 6:26 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 24 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 02, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, जमादि उल्लावल 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

अनुराधा नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय तक। सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - उचयकलम दवात पूजन।

सूर्योदय का समय 24 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 24 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 43 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 46 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें।


Next Story