धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 14 अक्टूबर 2025

Subhi
14 Oct 2025 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 14 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 22, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 29, रवि उस्सानी 21, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

अष्टमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 11 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात अपनी कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार-ं उचय राधाष्टमी (मथुरा में राधा गुण्ड स्नान)।

सूर्योदय का समय 14 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 20 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 14 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 53 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 14 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 41 मिनट से सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 अक्टूबर 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर में 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजकर 33 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक।

आज का उपाय : गाय को रोटी और बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।


Next Story