धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 अक्टूबर 2025

Subhi
11 Oct 2025 6:23 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 19, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 26, रवि उस्सानी 18, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 11 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

पंचमी तिथि सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 24 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- सूर्य चित्रा में।

सूर्योदय का समय 11 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 19 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 11 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 56 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 40 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमतृ सिद्धि योग शाम में 6 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सुहागन महिला को श्रृंगार का सामान भेंट दें।


Next Story